बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। इसके बृहस्पतिवार और शुक्रवार रात केंद्रपाड़ा में भितरकणिका तथा ओडिशा तट के भद्रक या बालासोर के बीच टकराने की आशंका है।
ओडिशा सरकार ने चक्रवार्ती तूफान दाना के संभावित भूस्खलन से होने वाली भारी नुकसान के मद्देनज़र जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर के तटीय जिलों के प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है। 14 तटीय और पड़ोसी जिलों के सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय आज से तीन दिनों के लिए बंद हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पहले ही 198 ट्रेन रद्द कर दी हैं।
आई.एम.डी. द्वारा अनुमानित रेड जोन जिलों में निकासी और राहत कार्यों के लिए आपदा कार्रवाई दल तैनात किए गए हैं। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सभी विधायकों से राहत और बचाव कार्यों का समन्वय करने का आग्रह किया है।
मौसम विभाग ने आज ओडिशा सहित देश के पूर्वोत्तर भाग में मूसलाधार बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और केरल में भी आज तेज़ बारिश होने का अनुमान है। गांगेय पश्चिम बंगाल में आज और कल झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। वहीं, अगले दो से तीन दिनों के बीच कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के मध्य हिस्से में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। इस सप्ताह के दौरान देश के मध्य और उत्तर-पश्चिमी भाग में मौसम साफ रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, राजस्थान, हरियाणा…
कामराजार पोर्ट लिमिटेड अपने 'कैपिटल ड्रेजिंग चरण VI' परियोजना के सफल समापन के साथ विशाल…
भारत-कोस्टा रिका संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति (जेईटीसीओ) की पहली बैठक 6-7 जुलाई 2026 को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में आज मेलबर्न पहुंचेंगे।…
अमरीका ने ईरान पर फिर हमले किए हैं। यह हमले होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन व्यापारिक…
अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड फीफा फुटबॉल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं। अंतिम…