भारत

चक्रवाती तूफान मोन्था आज रात काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश तट पर पहुंच सकता है

चक्रवाती तूफान मोन्था बंगाल की खाड़ी में 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और मचिलीपट्टणम से लगभग 230 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और काकीनाडा से 310 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, यनम, आसपास के दक्षिणी ओडिशा तटों और छत्तीसगढ़ के लिए कल तक रेड अलर्ट जारी किया है।

इस तूफान के उत्तर-पश्चिम में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। तूफान के आज रात मचिलीपट्टणम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की निरंतर हवा की गति के साथ पार करने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से बात की और केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया। ओडिशा में, राज्य सरकार ने तूफान से निपटने की तैयारियां बढ़ा दी हैं।

ओडिशा सरकार ने राज्य के गंजाम, गजपति, कोरापुट, नवरंगपुर, मलकानगिरी, रायगढ़ा, कालाहांडी और नुआपाड़ा जिलों में राहत और बचाव कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है, जहाँ भीषण चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के सबसे अधिक प्रभावित होने की संभावना है। 11 जिलों के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र आज से कम से कम दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं, जबकि तटीय शहर गोपालपुर के होटल इस महीने की 30 तारीख तक बंद रहेंगे। भारतीय रेलवे ने एहतियात के तौर पर 32 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। राज्य सरकार संभावित प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाली, चिकित्सा आपूर्ति वितरण, विष-रोधी दवाओं की उपलब्धता और जलभराव प्रबंधन भी सुनिश्चित कर रही है।

Editor

Recent Posts

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

10 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में तैनात वायुसेना कर्मियों से पूरी सतर्कता और अभियान की तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…

10 घंटे ago

ओएमसी ने कर्नाटक में बताए गए इथेनॉल के स्तर की पुष्टि करने के लिए, तय मानकों के तहत संयुक्त नमूने और स्वतंत्र परीक्षण की मांग की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…

13 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

16 घंटे ago