भारत

चक्रवाती तूफान रेमल कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदला, मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट

भीषण चक्रवाती तूफान रेमल कमजोर पडकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और धीरे-धीरे उत्तर और उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। आज सुबह यह चक्रवाती तूफान में बदल गया है और बांग्लादेश के मंगला से करीब 24 किलोमीटर दूर केंद्रित था। इसका केंद्र कोलकाता से 90 किलोमीटर पूर्व दिशा में स्थित है तथा अब यह असम और मेघालय की ओर बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि पश्चिम बंगाल में मौसम अब सामान्य होता जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य के पूर्वी जिलों में कहीं तेज और कहीं बहुत तेज बारिश हो सकती है। आज अत्यधिक वर्षा का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

वेस्‍ट बंगाल में आज भी हेवी टू वेरी हेवी रेन फॉल हो सकता है। और कल से क्लियर हो जाएगा वेस्‍ट बंगाल स्‍पेशल अगेन्‍स्‍ट टू वेस्‍ट बंगाल और असम, मेघालय एरिया में अभी बारिश बढ रहा है। अभी असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा एरिया के लिए हम रेड कलर वॉर्निंग दिए हैं। जहां हेवी टू वेरी हेवी रेनफॉल और एक्‍सट्रीमली हेवी रेनफॉल एक्‍सपेक्‍ट कर रहे हैं यानि 20 सेंटीमीटर से ज्‍यादा बारिश होने की संभावना है।

चक्रवात रेमल पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल – एनडीआरएफ के डीआइजी मोहसिन शाहिदी ने कहा है कि मौसम विभाग से मौजूदा जानकारी के अनुसार भीषण चक्रवाती तूफान की तीव्रता अब कम हो गई है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हवा की गति जो पहले लगभग 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी, वह घटकर अब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। मोहसिन शाहिदी ने कहा, यह एक बड़ी राहत है और उम्मीद है कि आज शाम तक स्थिति और बेहतर हो जाएगी।

इस बीच मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दक्षिण और उत्‍तर चौबीस परगना के तटीय क्षेत्र तथा सुन्‍दरबन क्षेत्र में बारिश हो रही है और 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघण्‍टा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कोलकाता, हावडा, हुगली चौबीस परगना और नादिया में बारिश हो रही है और कम गति से हवाएं चल रही है। सुन्‍दरबन के इलाकों में जल भराव हो गया है और पानी बंगाल की खाडी में जा रहा है। दूसरी ओर दक्षिण खण्‍ड और बारासात-हसनाबाद लाइन पर सियालदह की रेल सेवाएं बहाल कर दी गयी है।‍ वहीं हावडा सम्‍भाग की हावडा-अमता रेल लाइन की सेवाएं रद्द कर दी गयी है। हाल में, दक्षिणेश्वर और गिरिशपार्क के बीच छोटी मैट्रो रेल सेवा संचालित की जा रही है। कोलकाता और दक्षिण तथा उत्‍तरी चौबीस परगना जिलो में कई पेड उखड गये है और लगातार बारिश के कारण सडको पर जल भराव हो गया है। कोलकाता, बशीरहाट और डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के लिए होने वाला अंतिम चरण का चुनाव प्रचार भी प्रभावित हुआ है।

Editor

Recent Posts

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने त्रि-सैन्य भावी युद्धकला पाठ्यक्रम के चौथे संस्करण में प्रतिभागियों को संबोधित किया

त्रि-सैन्य भावी युद्धकला पाठ्यक्रम के चौथे संस्करण का शुभारंभ 3 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली…

11 घंटे ago

लोकसभा ने सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पारित किया

लोकसभा ने सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस…

12 घंटे ago

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कटक में जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज ओडिशा के कटक में जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया।…

12 घंटे ago

भारतीय रेल ने जुलाई 2026 में 141.3 मिलियन टन माल ढुलाई की

भारतीय रेल ने जुलाई 2026 के दौरान अपना मजबूत संचालनात्‍मक निष्‍पादन जारी रखा। इसने माल…

14 घंटे ago

उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री सईदोव बख्तियार ओदिलोविच ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री सईदोव बख्तियार ओदिलोविच ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति…

15 घंटे ago