गुजरात में राजकोट के टीआरपी गेमज़ोन में कल शाम लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। राज्य के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि दुर्घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अग्निकांड की जांच के लिए एक विशेष टीम भी गठित की गई है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी घटनास्थल का दौरा किया और राहत तथा बचाव कार्यों की जानकारी हासिल की।
घायलों के उपचार के लिए राजकोट के सिविल अस्पताल में 100 बिस्तरों वाला एक बर्न वार्ड बनाया गया है। शवों की पहचान के लिए डी.एन.ए. के नमूने गांधीनगर की फोरेंसिक प्रयोगशाला को भेजे गए हैं।
प्रथम दृष्टया से पता चला है कि आग लगने का कारण वेल्डिंग करने वाले व्यक्ति की लापरवाही है। गुजरात उच्च न्यायालय ने टीआरपी गेम जोन में आग लगने की घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है। मामले पर कल सुनवाई होगी।
भारत सरकार ने, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के परामर्श से, लद्दाख में स्थित कुल अट्ठाईस (28)…
वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…
जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। उन्होंने…
वाणिज्य विभाग ने दिनांक 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना संख्या 41/2026-27 के माध्यम से निर्यातित…
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक व्यवधानों तथा खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में समुद्री लॉजिस्टिक्स…