तमिलनाडु के करूर में कल एक रैली में मची भगदड़ में मृतकों की संख्या 39 हो गयी है। 50 से अधिक लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 23 से अधिक घायल आई.सी.यू. में भर्ती हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को दस-दस लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। जिन लोगों का आईसीयू में इलाज चल रहा है उन्हें एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अरूणा जगदीशन के नेतृत्व में आयोग गठित किया है। केन्द्र ने इस घटना के बारे में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। यह रैली फिल्म अभिनेता कलाकार और राजनीतिक नेता विजय की तमिलागा वेत्री कड़गम पार्टी ने आयोजित की थी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…