भारत

तमिलनाडु में जहरीली शराब त्रासदी में मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हुई

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से 35 लोगों की मृत्‍यु हो गई और एक सौ से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राज्‍य सरकार ने त्रासदी में मारे गये लोगों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये तथा इलाज करा रहे लोगों के लिए 50-50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने मृतकों के प्रति सम्‍वेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार अवैध शराब की बिक्री के मुद्दे पर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। वरिष्ठ मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक के बाद श्री स्टालिन ने कहा कि अनियमितताओं की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया गया है।

Editor

Recent Posts

माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी

प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी कल महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…

1 घंटा ago

भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

भारत-नेपाल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, इंडियन रेलवे…

1 घंटा ago

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया…

3 घंटे ago