तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशमाइलाटम में दवा संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। पुलिस अब तक केवल 11 शवों की पहचान कर पाई है। अस्पताल में भर्ती 35 श्रमिकों में से 12 की हालत गंभीर है। बचाव अभियान की निगरानी कर रहे अधिकारियों ने कहा है कि मलबे में अभी भी करीब 16 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है।
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर्मियों की मदद से बचाव कार्य चौबीसों घंटे जारी है। बताया जा रहा है कि मृतकों में अधिकतर ओडिशा, उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी श्रमिक हैं।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस दुखद घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री रेड्डी ने संगारेड्डी जिले में दवा संयंत्र विस्फोट पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें ऐसी ही पिछली घटनाओं और उठाए गए निवारक उपायों का विवरण शामिल है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये और घायलों को दस-दस लाख रुपये देने की घोषणा की।
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…