Defence News

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमरीका के रक्षा मंत्री ने टेलीफोन पर बातचीत की; रक्षा संबंधों को और विस्तार देने के तरीकों पर चर्चा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने 01 जुलाई, 2025 को टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों रक्षा मंत्रियों ने प्रशिक्षण और सैन्य आदान-प्रदान सहित रक्षा क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग से लेकर उद्योग सहयोग का विस्तार करने तक के मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने इस महत्वपूर्ण व पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी की गति को इसके सभी स्तंभों जैसे आपसी सहभागिता, रक्षा औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखलाओं का एकीकरण, रसद साझाकरण, संयुक्त सैन्य अभ्यासों में वृद्धि तथा अन्य समान विचारधारा वाले भागीदारों के साथ सहयोग देकर और अधिक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

रक्षा मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को अमरीका द्वारा दिए गए अटूट समर्थन की सराहना की। उन्होंने अमरीकी रक्षा मंत्री को उनके गतिशील नेतृत्व के लिए बधाई दी, जिसने अमरीका और भारत के बीच रक्षा सहयोग को नए स्तरों पर पहुंचा दिया है। पीट हेगसेथ ने द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए राजनाथ सिंह को व्यक्तिगत बैठक के लिए अमरीका आने का निमंत्रण दिया।

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत-अमरीका रक्षा साझेदारी को विस्तार देने और क्षमता निर्माण में सहयोग को मजबूत करने के लिए चल रही तथा नई गतिविधियों की समीक्षा करने के लिए चर्चा की गई। उन्होंने जल्द ही अमरीकी रक्षा सचिव से मिलने की उम्मीद जताई।

इस वर्ष जनवरी में पीट हेगसेथ को अमरीका के रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त किये जाने के बाद से यह उनकी तीसरी टेलीफोनिक बातचीत थी।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

2 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

2 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

14 घंटे ago