भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की जर्मनी यात्रा पर आज म्यूनिख पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की जर्मनी यात्रा पर आज म्यूनिख पहुंचे। इसके बाद वे बर्लिन गए हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्‍हें जर्मन वायुसेना के विशेष विमान से म्यूनिख से बर्लिन लाया गया और लड़ाकू विमानों ने उनकी सुरक्षा की। बर्लिन पहुंचने पर उन्हें सैन्य सम्मान दिया गया।

राजनाथ सिंह जर्मनी के रक्षामंत्री बोरिस पिस्टोरियस और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे ताकि दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत किया जा सके। इस दौरान रक्षा औद्योगिक सहयोग रोडमैप और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों के प्रशिक्षण में सहयोग के लिए कार्यान्वयन व्यवस्था पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

राजनाथ सिंह के, मेक-इन-इंडिया पहल के तहत संयुक्त विकास और सह-उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जर्मन रक्षा उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करने की आशा है। भारत और जर्मनी, लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं। हाल के वर्षों में रक्षा और सुरक्षा सहयोग इस साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है।

Editor

Recent Posts

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

4 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में तीन नए कानूनों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में तीन नए कानूनों…

4 घंटे ago

भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक देहरादून में आयोजित हुई

भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20–21 अगस्त 2026 को देहरादून में आयोजित…

4 घंटे ago

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा मजबूत बनाने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड की बैठक हुई

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा प्रणालियों की व्यापक समीक्षा के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…

4 घंटे ago