भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस (AFFD) कोष में आगे आकर उदारतापूर्वक योगदान देने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस (एएफएफडी) कोष में आगे आकर उदारतापूर्वक योगदान देने का आह्वान किया है। उन्होंने इसे देश की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ-साथ उनके परिवारों का कल्याण सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। 7 दिसंबर, 2024 को एएफएफडी के अवसर पर एक्स पर एक वीडियो संदेश में रक्षा मंत्री ने इस दिन को नागरिकों के लिए सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और समर्पण को पहचानने और उन बहादुर सैनिकों के प्रति अपने दायित्व को पूरा करने के संकल्प की पुष्टि करने का अवसर बताया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारे सशस्त्र बल एक अभेद्य सुरक्षा कवच की तरह हैं, जो सभी स्थितियों में हमारी रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं – न केवल बाहरी खतरों के खिलाफ, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी। हमारे सैनिकों का बलिदान और अनुशासन हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपना योगदान देने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि उनका योगदान सैनिकों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण के लिए सौ हाथों से कमाना और हजार हाथों से दान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों और सीमाओं पर बहादुरी से लड़ने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल एएफएफडी (सशस्त्र सेना झंडा दिवस) मनाया जाता है। रक्षा मंत्रालय का पूर्व सैनिक कल्याण विभाग युद्ध विधवाओं, शहीद सैनिकों के आश्रितों और दिव्यांग व्यक्तियों सहित पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए काम कर रहा है। विभाग उनकी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है जैसे दरिद्रता अनुदान, बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता, अंतिम संस्कार के लिए सहायता, चिकित्सा सहायता और अनाथ या दिव्यांग बच्चों के लिए सहायता।

Editor

Recent Posts

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा- भारत-अमरीका व्यापार वार्ता सही दिशा में जारी, समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार…

6 घंटे ago

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के साथ संपन्न

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…

6 घंटे ago

बिहार में वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…

7 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…

7 घंटे ago