रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों मंत्रियों ने वायु और समुद्री क्षेत्रों में अभ्यास सहित रक्षा सहयोग की विभिन्न गतिविधियों की संक्षेप में समीक्षा की।
बातचीत के दौरान मंत्रियों ने रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने तथा आपूर्ति श्रृंखला की व्यवस्था को अनुकूल और मजबूत बनाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने निकट भविष्य में मुलाकात की भी योजना बनाई ताकि रक्षा संबंधों और संयुक्त परियोजनाओं को ठोस स्वरूप दिया जा सके। इसका उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में सहयोग को भारत-जर्मनी द्विपक्षीय संबंधों के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में बदलना है।
वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा…
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…