रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के रक्षा मंत्री रूबेन ब्रेकेलमैन्स के साथ बैठक की। उन्होंने बातचीत के दौरान रक्षा, सुरक्षा, सूचना आदान-प्रदान, हिंद-प्रशांत और नई एवं उभरती हुई प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।
दोनों रक्षा मंत्रियों ने जहाज निर्माण, उपकरण और अंतरिक्ष क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की, जिससे दोनों देशों के कौशल को प्रौद्योगिकी एवं पैमाने में अनुपूरकता को अनुकूल बनाया जा सके। उन्होंने संबंधित रक्षा प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थानों और संगठनों को जोड़ने के अलावा कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा संबंधित प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर भी चर्चा की।
रक्षा मंत्री ने बैठक के बाद एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत अपनी रक्षा साझेदारी को नीदरलैंड्स के साथ और आगे ले जाने के लिए तत्पर है।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…