भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरो इंडिया 2025 के तीसरे दिन जिम्बाब्वे, यमन, इथियोपिया, गाम्बिया और गैबॉन के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

एयरो इंडिया 2025 के इतर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में जिम्बाब्वे की रक्षा मंत्री ओप्पा मुचिंगुरी काशिरी, यमन के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल मोहसेन मोहम्मद हुसैन अल डेरी, इथियोपिया की रक्षा मंत्री आइशा मोहम्मद (इएनजी.), गाम्बिया के रक्षा मंत्री सेरिंग मोदौ एनजी और गैबॉन की रक्षा मंत्री ब्रिगिट ओनकानोवा के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

जिम्बाब्वे के रक्षा मंत्री के साथ बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने मौजूदा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की और जिम्बाब्वे के सशस्त्र बलों के प्रशिक्षण, सैन्य पाठ्यक्रमों और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए और भरोसा जताया कि इससे संबंधों में और मजबूती आएगी। उन्होंने समझौता ज्ञापन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए रक्षा मंत्रियों के बीच नियमित संपर्क के महत्व को रेखांकित किया। दोनों देशों ने परिसंपत्तियों के उत्पादन और रखरखाव के लिए रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धताओं की पुष्टि की। सैन्य चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इथियोपिया के रक्षा मंत्री के साथ बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने बढ़ते द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। घनिष्ठ और सक्रिय जुड़ाव के महत्व को स्वीकार करते हुए, दोनों मंत्रियों ने मौजूदा संबंधों को संस्थागत बनाने हेतु रक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने इथियोपिया के सशस्त्र बलों के सैन्य प्रशिक्षण, पाठ्यक्रम, शांति स्थापना और क्षमता निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर विचार किया। बैठक के दौरान रक्षा उद्योग सहयोग को और मजबूत करने के लिए भी चर्चा हुई और भारत के उभरते निजी क्षेत्र पर प्रकाश डाला गया।

यमन के रक्षा मंत्री के साथ बैठक में दोनों नेताओं ने रक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दिया। इसे और आगे बढ़ाने के लिए दोनों नेताओं ने यमन के सशस्त्र बलों के सैन्य प्रशिक्षण, पाठ्यक्रम और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में साझेदारी के लिए चर्चा की। इस बैठक ने भारत और यमन के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूती प्रदान करने के लिए और प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन दिया।

गाम्बिया के रक्षा मंत्री के साथ बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने रक्षा क्षेत्र में मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धताएं दोहराईं। दोनों नेताओं ने क्षमता निर्माण, दक्षता में सुधार और दोनों पक्षों के पारस्परिक लाभ के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए सहयोग बढ़ाने की अपनी इच्छाओं की पुनः पुष्टि की। दोनों पक्षों ने रक्षा उद्योग सहयोग की विशाल संभावनाओं पर भी रोशनी डाली।

गैबॉन के रक्षा मंत्री के साथ रक्षा मंत्री की बैठक ने दोनों पक्षों को द्विपक्षीय रक्षा सहयोग से संबंधित मामलों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान किया। दोनों नेताओं ने सहयोग को और गहरा करने का संकल्प लिया तथा सशस्त्र बलों के प्रशिक्षण और क्षमता वृद्धि से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर अपनी चर्चा केंद्रित की। दोनों पक्षों ने रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग की संभावना को भी तलाशा।

Editor

Recent Posts

देश के कई राज्यों में अगले 2-3 दिन तेज बारिश, गरज-चमक व तेज हवाओं की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिन के दौरान केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक,…

9 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में वियतनाम के वित्त मंत्री नो वन तुआन से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में वियतनाम के वित्त मंत्री नो वन…

9 घंटे ago

असम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी के लोक भवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा

असम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी के लोक भवन में राज्यपाल…

9 घंटे ago

तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया

तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में वियतनाम के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग के साथ द्विपक्षीय बैठक की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में वियतनाम के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री…

9 घंटे ago

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय (NEHU), शिलांग में 100वें एन-जेन (N-Gen) डाकघर का उद्घाटन किया

केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास (डीओएनईआर) मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने पूर्वोत्तर पर्वतीय…

9 घंटे ago