रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा – सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिक राष्ट्रीय चेतना के जीवंत स्तंभ और सामूहिक साहस के प्रतीक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पूर्व सैनिक राष्ट्रीय चेतना के जीवंत स्तंभ, सामूहिक साहस के प्रतीक और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली में राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र निर्माण के हर मोर्चे पर योगदान देते हैं और अनुशासन, नेतृत्व और साहस जैसे गुणों से समाज का मार्गदर्शन करते हैं।
साथियों, आप सभी केवल सर्विस से रिटायर हुए एक सैनिक मात्र नहीं हैं, आप हमारी राष्ट्रीय चेतना की जीवंत स्तंभ हैं, आप हमारे सामूहिक साहस के प्रतीक और हमारी भावी पीढि़यों के आप प्रेरणा स्रोत है। बीस साल की उम्र के आसपास जब आप लोगों ने यह निर्णय लिया होगा कि आपको आर्म फोर्सेज़ में जाना है तो आपने उस समय केवल एक पेशा नहीं चुना था एक सैनिक के रूप में आपने एक संकल्प लिया था जहां व्यक्ति स्वयं को पूर्णता: राष्ट्र के लिए समर्पित कर देता है।
राजनाथ सिंह ने पूर्व सैनिकों के जीवन को गरिमापूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।





