रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8-10 दिसंबर तक रूस की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस यात्रा के दौरान, रक्षा मंत्री और रूस के रक्षा मंत्री एंड्री बेलौसोव 10 दिसंबर को मास्को में सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस के अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी) की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
दोनों नेता सैन्य-से-सैन्य और औद्योगिक सहयोग सहित रक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की समीक्षा करेंगे। वे आपसी हितों के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे।
इस यात्रा के हिस्से के रूप में, रक्षा मंत्री 9 दिसंबर को कलिनिनग्राद स्थित यंत्र शिपयार्ड में भारतीय नौसेना के नवीनतम बहु-भूमिका वाले स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘आईएनएस तुशील’ को भी नौसेना में शामिल करेंगे। इस समर्पण समारोह के लिए नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी राजनाथ सिंह के साथ होंगे।
इसके अलावा, रक्षा मंत्री द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए सोवियत सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मॉस्को में ‘अज्ञात सैनिक की समाधि’ पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच आज न्यूजीलैंड…
केरलम के सभी जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी गई है। केरलम के एर्नाकुलम,…
संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि प्राकृतिक जलवायु घटना ‘अल नीनो’ से दुनिया भर…
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सी.ए.क्यू.एम.) ने ग्रेडेड…
दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-एक यानी ग्रैप-1 लागू होने के बाद, दिल्ली मेट्रो रेल…
भारत ने फ्रांस में रह रहे या वहाँ यात्रा करने की योजना बना रहे अपने…