भारत

रक्षा मंत्रालय ने एसीई लिमिटेड और जेसीबी इंडिया लिमिटेड के साथ 697.35 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने मेसर्स एसीई लिमिटेड और मेसर्स जेसीबी इंडिया लिमिटेड के साथ रक्षा सचिव आर के सिंह की उपस्थिति में थलसेना, वायुसेना और नौसेना के लिए 1868 रफ टेरेन फोर्क लिफ्ट ट्रक (आरटीएफएलटी) की खरीद के लिए 697.35 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

रफ टेरेन फोर्क लिफ्ट ट्रक (आरटीएफएलटी) एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जो भारी मात्रा में स्टोर्स को मैन्युअल रूप से संभालने से बचकर विभिन्न युद्ध और रसद सहायता कार्यों में सहायता करेगा और इस प्रकार थलसेना, वायुसेना और नौसेना की परिचालन प्रभावशीलता को बढ़ाएगा।

वर्तमान मामला एक खरीद (भारतीय) मामला होने के कारण, इससे राष्ट्रीय रक्षा उपकरण विनिर्माण क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी। इस परियोजना में घटकों के विनिर्माण के माध्यम से एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहित करके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं। यह खरीद भारत के रक्षा संबंधी बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और स्वदेशी उद्योगों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ का एक गौरवशाली ध्वजवाहक होगा।

Editor

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

4 घंटे ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

6 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

6 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

6 घंटे ago