भारत

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के MH60R हेलीकॉप्टरों के बेड़े के सतत समर्थन के लिए अमेरिका के साथ लगभग 7,995 करोड़ रुपये मूल्य के प्रस्ताव और स्वीकृति पत्रों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के एमएच60आर हेलीकॉप्टरों के बेड़े को अनुवर्ती सहायता और अनुवर्ती आपूर्ति सहायता के माध्यम से पाँच वर्षों की अवधि के लिए निरंतर समर्थन प्रदान करने हेतु अमेरिकी सरकार के साथ लगभग 7,995 करोड़ रुपये के प्रस्ताव और स्वीकृति पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं। नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में अमेरिका के विदेशी सैन्य बिक्री कार्यक्रम के तहत 28 नवंबर, 2025 को इन स्वीकृति पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए।

सतत सहायता एक व्यापक पैकेज है जिसमें पुर्जों, सहायक उपकरणों, उत्पाद सहायता, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता, घटकों की मरम्मत और पुनःपूर्ति, तथा भारत में ‘मध्यवर्ती’ स्तर की घटक मरम्मत और आवधिक रखरखाव निरीक्षण सुविधाओं की स्थापना शामिल है। इन सुविधाओं का देश में विकास लंबी अवधि में क्षमता निर्माण सुनिश्चित करेगा। यह अमेरिकी सरकार पर निर्भरता कम करेगा जो आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप होगा। इससे एमएसएमई और अन्य भारतीय फर्मों के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों और सेवाओं के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

यह सतत समर्थन तकनीकी रूप से उन्नत, सभी मौसमों में सक्षम एमएच60आर हेलीकॉप्टरों की परिचालन उपलब्धता और रखरखाव क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा, जिनमें अमेरिकी सरकार से प्राप्त पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता भी है। इसके अलावा, यह सहयोग इन हेलीकॉप्टरों को अलग-अलग स्थानों के साथ-साथ जहाजों से भी संचालित करने में सक्षम बनाएगा, जिससे उनके सभी प्राथमिक और द्वितीयक मिशनों/भूमिकाओं के दौरान सर्वोत्तम प्रदर्शन सुनिश्चित होगा।

Editor

Recent Posts

भारत 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत इस शनिवार से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की…

3 घंटे ago

भारत और फ्रांस की कंपनियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन नए समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और फ्रांस अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों की कंपनियों ने…

3 घंटे ago

बीईई ने भारत को एलपीजी से विद्युतीकरण की प्रक्रिया को गति देने के लिए वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक कुकिंग समाधानों का प्रदर्शन किया

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने नई दिल्ली में “भारत…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा फ्रांस के पेरिस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष…

3 घंटे ago

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की।…

3 घंटे ago

सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स नियमावली में संशोधन किया

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) (संशोधन) नियमावली, 2026 के माध्यम…

3 घंटे ago