बिज़नेस

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए वायु रक्षा अग्नि नियंत्रण रडार के लिए BEL के साथ 2,000 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने भारतीय सेना के लिए वायु रक्षा अग्नि नियंत्रण रडारों की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ लगभग 2,000 करोड़ रुपये के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। यह अनुबंध खरीद (भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित) श्रेणी के अंतर्गत है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में 25 जुलाई, 2025 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय और बीईएल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस अनुबंध पर हस्ताक्षर और आदान-प्रदान किया गया।

कम से कम 70 प्रतिशत स्वदेशी कंटेंट से युक्त ये अग्नि नियंत्रण रडार लड़ाकू विमानों, हमलावर हेलीकॉप्टरों और दुश्मन के ड्रोन सहित सभी प्रकार के हवाई खतरों का पता लगाने में सक्षम होंगे। यह वायु रक्षा रेजिमेंटों के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और भारतीय सेना की परिचालन तत्परता को बढ़ाएगा, साथ ही राष्ट्र के आर्थिक विकास में भी योगदान देगा।

यह खरीद, कंपोनेंट के विनिर्माण और कच्चे माल की आपूर्ति के माध्यम से भारतीय एमएसएमई को प्रोत्साहित करके स्वदेशी रक्षा उद्योगों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

2 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

2 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

2 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

2 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

2 घंटे ago