रक्षा मंत्रालय ने 24 अक्टूबर, 2024 को भारतीय तटरक्षक बल के लिए 387.44 करोड़ रुपये की कुल लागत से छह एयर कुशन वाहनों (एसीवी) की खरीद के लिए चौगुले एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, गोवा के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इन्हें खरीदें {भारतीय) श्रेणी के अंतर्गत क्रय किया जाएगा।
ये एसीवी पहली बार भारत में स्वदेशी रूप से निर्मित किए जाएंगे। यह सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो देश के पोत परिवहन परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण चरण का प्रतिनिधित्व करता है। यह परियोजना स्वदेशी सहायक, विशेष रूप से एमएसएमई क्षेत्र की तकनीकी विशेषज्ञता और विकास को भी महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी।
इन प्लेटफार्मों की खरीद का उद्देश्य भारतीय तटरक्षक बल की क्षमता को बढ़ाना और समुद्री सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने को सशक्त करना है। इन आधुनिक एसीवी का उपयोग बहुउद्देशीय समुद्री भूमिकाओं के लिए किया जाएगा, जिसमें उच्च गति तटीय गश्त, टोही, अवरोधन, खोज और बचाव अभियान और संकट में जहाजों और नौकाओं की सहायता सम्मिलित है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा…
नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…
विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…
राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…
सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…