Defence News

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के इस्तेमाल हेतु 28 ईओएन-51 प्रणालियों के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ 642 करोड़ रुपये का अनुबंध किया

रक्षा मंत्रालय ने 08 फरवरी, 2025 को भारतीय नौसेना के इस्तेमाल हेतु 11 नई पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोतों और तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों के लिए 28 ईओएन-51 प्रणालियों की खरीद के उद्देश्य से नई दिल्ली में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, जिसकी कुल लागत 642.17 करोड़ रुपये है, जिसमें खरीद (भारतीय-आईडीडीएम) श्रेणी के तहत कर भी शामिल हैं।

ईओएन-51 एक इलेक्ट्रो ऑप्टिकल फायर कंट्रोल प्रणाली है, जो इलेक्ट्रो ऑप्टिकल और थर्मल इमेजर्स उपकरणों का उपयोग करके लक्ष्यों की खोज, पता लगाने व उनके वर्गीकरण की सुविधा प्रदान करती है। यह योजना तीन वर्षों की अवधि में अनेक रोजगार के अवसर सृजित करेगी। इससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम सहित विभिन्न भारतीय उद्योगों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहन मिलेगा और इस पहल से रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भरता’ का लक्ष्य हासिल करने के सरकार के प्रयासों को भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

5 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

6 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

6 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

6 घंटे ago