रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु में अरक्कोणम के पास स्थित भारतीय नौसेना के प्रमुख नौसेना वायु स्टेशन आईएनएस राजाली का दौरा किया। रक्षा सचिव को विभिन्न परिचालन सुविधाओं के निरीक्षण के दौरान स्टेशन द्वारा किए जाने वाले व्यापक परिचालनों और उभरती सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसकी क्षमता से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में आईएनएस राजाली के अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और समुद्री निगरानी तथा युद्ध की तैयारी में इसके रणनीतिक महत्व को प्रदर्शित किया गया।
आईएनएस राजाली के कमांडिंग ऑफिसर कमोडोर कपिल मेहता ने रक्षा सचिव को एयर स्टेशन की परिचालन तैयारियों और हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के काम में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। राजेश कुमार सिंह ने स्टेशन पर सेवा कर्मियों के साथ बातचीत की और भारत के समुद्री हितों की रक्षा के लिए उनके समर्पण और योगदान की सराहना की। उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में भू-राजनीतिक परिदृश्य से सम्बंधित पैदा होने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए उच्चस्तरीय युद्ध तैयारियों और परिचालन सतर्कता को बनाए रखने के महत्व का उल्लेख किया।
भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…
वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…
सोने की संगठित तरीके से तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…