भारत

रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए

रक्षा खुफिया एजेंसी (डीआईए) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। 13-15 मई 2024 तक निर्धारित इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मजबूत रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाना व क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग के अवसरों पर चर्चा करना है।

अपनी यात्रा के दौरान डीआईए के महानिदेशक, तंजानिया पीपल्स डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल जैकब जॉन मकुंडा और उनके समकक्ष चीफ ऑफ डिफेंस इंटेलिजेंस, मेजर जनरल एमएन मकेरेमी, सहित तंजानिया के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। तंजानिया राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज की अपनी यात्रा के दौरान वे टीपीडीएफ के भावी नेताओं के साथ भारत के सुरक्षा परिप्रेक्ष्य पर चर्चा करेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य आपसी समझ को बढ़ाना और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करना होगा।

लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा भारतीय उच्चायोग, दार एस सलाम में नव स्थापित रक्षा विंग का उद्घाटन भी करेंगे। टीपीडीएफ के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाने की दिशा में सद्भावना के तौर पर वह भारत में निर्मित बुलेट प्रूफ जैकेट भेंट करेंगे। कमांड एंड स्टाफ कॉलेज सीएससी अरूषा में डीजी डीआईए लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगे और व्यायामशाला की आधारशिला रखेंगे, इन सुविधाओं को भारत सरकार की सहायता प्रदान की जा रही है।

भारत के तंजानिया के साथ घनिष्ठ, मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जिन्हें गहन क्षमता निर्माण और रक्षा सहयोग के अवसरों से मजबूती प्रदान की गई है। भारतीय सैन्य प्रतिनिधिमंडल की यात्रा से तंजानिया के साथ उन्नत रणनीतिक साझेदारी के और मजबूत होने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

7 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

7 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

7 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

7 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

7 घंटे ago