रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना की तैयारियों पर विचार-विमर्श के लिये कल सीडीएस अनिल चौहान से मुलाकात की। रक्षा मंत्री के निवास पर लगभग चालीस मिनट तक चली बैठक में रक्षा मंत्री को सेना की रणनीति और तैयारियों की जानकारी दी गयी।
सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी भी बल की तैयारियों से संबंधित मुद्दों पर बैठक के लिये कल दिल्ली में थे। बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी कल गृह मंत्रालय गये।
इस बीच भारतीय नौसेना ने कल भी सफलतापूर्वक पोतरोधी मिसाइल अभ्यास किया और कहा कि वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…
आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…
आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…
महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…
विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…