भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी के लिए प्रतिनिधि पंजीकरण शुरू हो गया है। फिल्म महोत्सव गोवा में 20 से 28 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। फिल्म प्रेमी my.iffigoa.org पर पंजीकरण करा सकते हैं। इसका शुल्क एक हज़ार एक सौ अस्सी रुपये रखा गया है। विद्यार्थियों को फिल्म देखने के लिए रोजाना चार टिकट निशुल्क मिलेंगे।
55वें फिल्मोत्सव में विश्व स्तरीय फ़िल्में, दिल को छू लेने वाले नाटक, रोमांचक वृत्तचित्र और लघु फ़िल्में दिखाई जाएंगी। इसमें ‘फिल्म बाजार’, ‘क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’ और ‘सिने मेला’ के अलावा दिग्गज फिल्म निर्माताओं और उद्योग के पेशेवरों द्वारा कार्यशालाएं और मास्टर कक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। 1952 में स्थापित, भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एशिया के प्रमुख फिल्मोत्सवों में शामिल है। इसका आयोजन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय गोवा सरकार के सहयोग से प्रतिवर्ष करता है।
कोच्चि स्थित आईसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईसीएआर-सीएमएफआरआई) ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि…
विश्वस्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय…
बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तट…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र…
राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी-2026 का परिणाम घोषित…
भारतीय रेल ने पश्चिम रेलवे के वडोदरा डिवीजन (मंडल) के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये…