चुनाव

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव परिणामः बीजेपी 48 सीटों पर औरआम आदमी पार्टी 22 सीटों पर बढ़त

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव परिणाम में सभी 70 सीटों के रूझान प्राप्‍त हो गए हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार रूझानों में भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटों पर बढ़त प्राप्‍त है। आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे है।

भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार नरेल, रिठाला, बिजवासन, मालवीय नगर, मुंडका, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी, बवाना, शालीमार बाग, त्रिनगर, बल्‍लीमारन, मादीपुर, राजौरी गार्डन, कालकाजी, ओखला, हरीनगर, द्वारका, मटियाला, नजफगढ़, पालम, दिल्‍ली कैंट, कस्‍तूरबा नगर, आर.के. पुरम, छत्‍तरपुर, संगम विहार, विश्‍वास नगर, शाहदरा, घौंडा, करावल नगर और मुस्‍ताफाबाद, निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार राजेन्‍द्र नगर, सीलमपुर, बाबरपुर और त्रिलोकपुरी सीटों पर आगे है।

त्रिनगर सीट पर भाजपा के तिलक राम गुप्‍ता तीन हजार तीन सौ 73 मतों से, जबकि बवाना में रवीन्‍दर इंदराज सिंह दो हजार छह सौ 78 मतों से आगे चल रहे हैं। नजफगढ़ सीट पर नीलम पहलवान डेढ़ हजार से अधिक मतों से आगे है।

शाहदरा सीट पर भाजपा के संजय गोयल दो हजार दो सौ अधिक मतों से आगे हैं, जबकि करावल नगर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के कपिल शर्मा तीन हजार ऐ सौ से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

मुस्‍ताफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्‍ट पांच हजार सात सौ वोटों से आगे चल रहे हैं। शालीमार बाग सीट पर भाजपा की रेखा गुप्‍ता तीन हजार आठ सौ से अधिक मतों आगे चल रही हैं।

Editor

Recent Posts

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 672 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हुआ

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले सप्‍ताह के दौरान 963 मिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर 672…

12 घंटे ago

IRCTC ने किया नए पर्यटन सर्किट डिवाइन ईस्‍ट टेंपल टूर आरंभ

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कारपोरेशन (IRCTC) ने नया पर्यटन सर्किट डिवाइन ईस्‍ट टेम्‍पल टूर…

14 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने NCORD की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और “मादक पदार्थ नियंत्रण पर विज़न डॉक्यूमेंट (2026-2029)” का विमोचन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नार्को-को ऑर्डिनेशन…

15 घंटे ago

सरकार ने औषध नियमावली, 1945 के तहत जांच, टेस्ट या विश्लेषण के लिए दवाओं के आयात की प्रक्रिया आसान बनाई

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषध नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव दिया…

15 घंटे ago

स्वास्थ्य मंत्रालय ने FSSAI से लाइसेंस लेने और पंजीकरण के नियमों में संशोधनों को अधिसूचित किया

एक पारदर्शी, कुशल और व्यापार-अनुकूल नियामक तंत्र को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता के…

15 घंटे ago

डीआरआई ने सूरत में 2 किलोग्राम कोकीन की खेप जब्त की; एक व्यक्ति गिरफ्तार

मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने और नशीले पदार्थों की आपूर्ति के नेटवर्क को तोड़ने…

15 घंटे ago