भारत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला, वह दिल्ली की चौथी और भाजपा की दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। मुख्‍य सचिव धर्मेन्‍द्र कुमार और अन्‍य अधिकारियों ने उनका स्‍वागत किया। रेखा गुप्ता ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि राज्‍य सरकार विकसित दिल्ली के मिशन पर लगातार काम करेगी। दिल्‍ली के सांसदों और विधायकों ने रेखा गुप्‍ता को कार्यभार संभालने पर शुभकामनायें दीं।

भारतीय जनता पार्टी की पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता ने आज दिल्‍ली के रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मु्ख्यमंत्री के साथ छह कैबिनेट मंत्रियों- प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रवींद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी शपथ ली। 

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन…

8 घंटे ago

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन…

8 घंटे ago

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत 362 मीट्रिक टन से अधिक पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त की

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…

8 घंटे ago

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…

13 घंटे ago

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…

13 घंटे ago