भारत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राष्ट्रीय राजधानी में एक हजार एक सौ से अधिक जीपीएस युक्त वाटर टैंकरों को झंडी दिखाकर रवाना किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राष्ट्रीय राजधानी में एक हजार एक सौ से अधिक जीपीएस युक्त वाटर टैंकरों को झंडी दिखाकर रवाना किया। ये टैंकर उन इलाकों में तैनात होंगे जहां पानी की कमी है या पाइप से पानी की आपूर्ति संभव नहीं हो पा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है।

दिल्‍ली की नई सरकार पूरी तरीके से पारदर्शी और सुगम जल आपूर्ति के लिए संकल्पित है जो दिल्‍ली में एक हजार एक सौ 11 टैंकर्स भेजे जा रहे हैं। अब से हर एक टैंकर पे जीपीएस सिस्‍टम का लगना ताकि उसकी पूरी की पूरी ट्रैक रिकॉर्ड ध्‍यान में आए। ये पूरे सिस्‍टम को ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए, भ्रष्‍टाचार मुक्‍त बनाने के लिए मुझे लगता है कि ये दिल्‍ली की जनता के लिए एक बहुत बड़ा कदम है।

जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली के लोग जीपीएस युक्त पानी के टैंकरों और उनकी वास्तविक स्थिति को ट्रैक कर सकेंगे।

हमारा केवल एक ही लक्ष्‍य है कि जो-जो काम कर सकते थे। दिल्‍ली को पानी की सेवा देने का, उतना कर रहे हैा। हमारा लान्‍ग टर्म प्‍लान दिल्‍ली के हर घर में उसको नल से ही पानी मिले ताकि धीरे-धीरे टैंकर व्‍यवस्‍था को कम करेंगे। तो ये हमारी सरकार का ट्रांसपेरेंसी मॉडल है, गुड गवर्नेंस मॉडल है जिसको हमने शुरू किया।

Editor

Recent Posts

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

3 घंटे ago

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…

3 घंटे ago

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को रूपांतरित करने के लिए शुरू की गई पीएम-सेतु योजना का एक वर्ष पूरा

पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…

3 घंटे ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्य क्षेत्र में छोड़ा

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी

आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…

3 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

9 घंटे ago