भारत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व PS बिभव कुमार को AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व PS बिभव कुमार को AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुमार को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने दोपहर को मुख्यमंत्री आवास से हिरासत में लिया।

इससे पहले स्‍वाति मालीवाल ने बिभव कुमार के खिलाफ 13 मई को मुख्‍यमंत्री आवास पर उन्‍हें परेशान करने और प्रताडित करने की शिकायत दर्ज कराई थी। जवाब में बिभव कुमार ने भी स्‍वाति मालीवाल के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि मालीवाल घटना के दिन मुख्‍यमंत्री आवास पर अवैध रूप से प्रवेश कर रही थी।

आम आदमी पार्टी (आप) सांसद मालीवाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहयोगी बिभव कुमार ने कथित तौर पर हमला किया था। मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर खुद पर हमला करने के लिए कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसके बाद यह मामला सामने आया। प्राथमिकी में मालीवाल ने दावा किया कि कुमार ने उन पर ‘पूरी ताकत से बार-बार’ प्रहार किया और उन्हें ‘‘सात-आठ बार थप्पड़ और लात से मारा।’’ मालीवाल की चिकित्सकीय जांच शुक्रवार को की गई। स्वाति मालीवाल बाएं पैर के पिछले हिस्से और दाहिने गाल पर चोट के निशान हैं। उनकी मेडिकल रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

Editor

Recent Posts

भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर काम कर रहे: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…

10 घंटे ago

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एडीएमएम-प्लस समुद्री सुरक्षा संयुक्त सहयोग गतिविधि में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी की

भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…

10 घंटे ago

भारतीय वायु सेना ने जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर ‘अभ्यास तरंग शक्ति-2026’ के परिचालन चरण की शुरुआत की

भारतीय वायु सेना ने कल आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…

15 घंटे ago