दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने सोमवार को बताया कि राजधानी में विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के एक सप्ताह के भीतर विभिन्न विभागों ने 21 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नकदी और शराब जैसी अन्य वस्तुएं जब्त की हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के तुरंत बाद सात जनवरी को आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान पांच फरवरी को होना है और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे। आदर्श आचार संहिता निर्वाचन आयोग (ईसी) द्वारा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का एक समूह है। यह राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के आचरण को नियंत्रित करता है।
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी दिल्ली में सबसे अधिक 6.83 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुएं जब्त की गई हैं। दूसरे स्थान पर दक्षिण दिल्ली है, जहां 6.81 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुएं जब्त हुई हैं, जबकि नयी दिल्ली क्षेत्र में सबसे कम 3.9 लाख रुपये मूल्य की वस्तुएं जब्त की गई हैं। राजधानी में कुल मिलाकर 21.89 करोड़ रुपये की वस्तुएं जब्त की गई हैं। इसमें 9.8 करोड़ रुपये नकद, 6.1 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं, 5.05 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, 47 लाख रुपये से अधिक मूल्य की मुफ्त में दी जाने वाली वस्तुएं और 45 लाख रुपये से अधिक मूल्य की शराब शामिल है।
इससे पहले दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एलिस वाज ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां सुचारू रूप से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गए हैं और नामांकन, अनुमति और प्रवर्तन गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़ों की प्रतिदिन निगरानी की जा रही है। वाज ने कहा, “हम संवेदनशील मतदान केंद्रों के चित्रण के लिए भारत निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पालन करेंगे।” उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए पुलिस की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।
भारत ने हरित ऊर्जा के निर्यातक के रूप में उभरने की दिशा में एक बड़ा…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…
वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एआई की संभावनाओं का उपयोग करने के साथ-साथ इसके…