भारत

दिल्ली सरकार ने कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने के कारण तीन विद्यार्थियों की मौत के मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए, संस्‍थान का मालिक गिरफ्तार

दिल्‍ली के ओल्‍ड राजेन्‍द्र नगर इलाके में कोचिंग संस्‍थान के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से तीन विद्यार्थियों की मृत्‍यु के मामले में दिल्‍ली पुलिस ने कोचिंग संस्‍थान के मालिक और समन्वयक को हिरास्‍त में ले लिया है। पुलिस उपायुक्‍त सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने बताया है कि हादसे में दो लडकों और एक लडकी की मृत्‍यु हुई है। संस्‍थान से पानी निकालने की कोशिश की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि मामला दर्ज करके मजिस्‍ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है।

कल शाम को ओल्‍ड राजेन्‍द्र नगर से एक बेसमेंट में पानी भर जाने की खबर आई थी। जिसके मिलते ही सर्च एंड रेस्क्‍यू ऑपरेशन लॉन्‍च किया गया था जिसमें दिल्‍ली पुलिस के अलावा दिल्‍ली फायर सर्विस और एनडीआरएफ के पर्सनल भी शामिल थे। बेसमेंट से टोटल तीन बॉडी मिली, उनकी पहचान कर ली गई है और उनके परिवारजनों को हमने सूचना दे दी है। इसके अलावा एफआईआर भी इसमें रजिस्‍टर कर लिया गया है। यह एफआईआर कोचिंग सेंटर बिल्डिंग के मेनेजमेंट और ऐसे लोग जिनका रोल इनवेस्‍टि‍गेशन में आएगा उन सब के खिलाफ है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने दिव्यांगजन और दिव्यांगजनों के वाहनों के लिए छूट वाले फास्टैग (FASTags) जारी करने के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया

नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…

9 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज ‘तरकश’ सद्भावना यात्रा पर केन्या के मोम्बासा पहुंचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…

9 घंटे ago

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियाई खेलों के हॉकी फाइनल में पंहुचा

जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्‍तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…

10 घंटे ago

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में 9 नागरिकों की मौत

अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…

11 घंटे ago