भारत

दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया

दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने इस्तीफे में कैलाश गहलोत ने कहा कि पार्टी आज गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। इस बीच, मीडिया से बात करते हुए दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेता के इस्तीफे को साहसी कदम बताया।

जिन मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार दिल्ली की जनता की आवाज बनकर लड़ रही थी उन्हीं मुद्दों पर कैलाश गहलोत ने इस्तीफा दिया है तो इस बात की पुष्टि है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी के अंदर भी यह लोग मानते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने शीश महल के नाम पर ठगा है, छला है, लूट मचाई है, भ्रष्टाचार किया है।

वहीं आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि कैलाश गहलोत का इस्तीफा भाजपा की साजिश का हिस्सा है।

यह भारतीय जनता पार्टी की घिनौनी राजनीति और षड्यंत्र का हिस्सा है भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उनके ऊपर ईडी के छापे मरवाये 112 करोड रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप इसी भारतीय जनता पार्टी ने लगाया, तो एक दबाव उनके ऊपर बनाया गया और जिसके कारण से यह फैसला कैलाश गहलोत ने लिया है।

Editor

Recent Posts

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एसएआई एनसीओई गांधीनगर में एकीकृत खेल अवसंरचना सुविधाओं का उद्घाटन किया

गांधीनगर: केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज एसएआई एनसीओई गांधीनगर…

11 घंटे ago

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए विस्फोट में 24 लोग मारे गए

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज रेलवे लाइन पर हुए धमाके में 24 लोग मारे…

13 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर और अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने आज नई…

13 घंटे ago

फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 75वें संस्करण में आज देशभर में 8,000 से अधिक स्थानों पर भारी भागीदारी देखी गई

फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 75वें संस्करण में आज देशभर में 8,000 से अधिक…

13 घंटे ago