दिल्ली पुलिस ने कल से आरम्भ हो रही कांवड यात्रा से पहले यातायात परामर्श जारी किया है। दिल्ली में बडी संख्या में कांवड़ यात्रियों के पहुंचने की संभावना है। इनमें से कुछ दिल्ली के रास्ते हरियाणा और राजस्थान जायेंगे। इस वर्ष कांवडियों की संख्या 15 लाख से 20 लाख रहने का अनुमान है। कांवडियों के आवागमन और सड़कों के किनारे कांवड शिविर लगने के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
दिल्ली यातायात पुलिस ने कांवडियों के आवागमन और आम जनता की सुविधा को देखते हुए व्यापक प्रबंध किये है। पुलिस ने कहा है कि जीटी रोड से आउटर रिंग रोड पर आने वाले भारी वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग 24 की ओर चलाया जायेगा। वजीराबाद रोड और जीटी रोड से शाहदरा की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गयी है। हालांकि सिटी बस सेवा निर्धारित मार्गों पर चलेगी।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में…
उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ईटानगर के चिम्पू में सुनने, देखने और बौद्धिक रूप…
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आज ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में आधार फेस ऑथेंटिकेशन…
रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने आज दिल्ली मंडल के नियंत्रण कार्यालय…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में स्थित खंभाथा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की समिति ने आज…