insamachar

आज की ताजा खबर

Delhi Security beefed up outside BJP headquarters in view of AAP's proposed protest
चुनाव भारत

दिल्ली: ‘आप’ के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रदर्शन का एलान किये जाने के मद्देनजर यहां रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर होने वाले प्रदर्शन के कारण यातायात पुलिस ने परामर्श भी जारी किया है। यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”दिल्ली के डीडीयू मार्ग पर एक राजनीतिक दल के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कारण डीडीयू मार्ग, आईपी मार्ग, मिंटो रोड और विकास मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। डीडीयू मार्ग सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक यातायात के लिए बंद किया जा सकता है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *