दिल्ली में इस साल अगस्त में 23 दिन तक बारिश हुई और इस महीने पिछले 14 वर्षों में सबसे अधिक बारिश वाले दिन रहे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इससे पहले सर्वाधिक बारिश 2012 में 22 दिन और उसके बाद 2011 में 20 दिन हुई थी। “बारिश वाला दिन” वह दिन होता है जब शहर में 2.4 मिलीमीटर से अधिक वर्षा होती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि इसके अतिरिक्त इस वर्ष अगस्त राष्ट्रीय राजधानी के लिए सबसे अधिक वर्षा वाला महीना भी रहा है जहां अब तक 291.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले एक दशक में सर्वाधिक है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार 27 अगस्त तक दिल्ली में 291.6 मिमी बारिश हुई जो अगस्त 2014 में दर्ज की गई अधिकतम बारिश से अधिक है।a
भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का…
NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर…
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र…
बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…
भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन…