Defence News

आठवीं मिसाइल एवं गोला-बारूद (एमसीए) बार्ज, एलएसएएम 11 (यार्ड 79) की सुपुर्दगी

नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में आठवें मिसाइल एवं गोला-बारूद (एमसीए) बार्ज, एलएसएएम 11 (यार्ड 79) का प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कमांडर राजेश बरगोटी, सीओवाई, एनडी (एमबीआई) थे। इस एलएसएएम 11 की डिलीवरी के साथ एमएसएमई शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को सभी आठ बार्ज की अनुबंधित सुपुर्दगी पूरी कर दी है।

आठ एमसीए बार्ज के निर्माण और सुपुर्दगी का अनुबंध 19 फरवरी 21 को एमएसएमई शिपयार्ड, मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापत्तनम के साथ संपन्न हुआ। इन बार्ज को शिपयार्ड द्वारा भारतीय शिप डिजाइनिंग फर्म के सहयोग से देश में ही डिजाइन किया गया है और उनकी समुद्री उपयुक्‍तता सुनिश्चित करने के लिए नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल), विशाखापत्तनम में सफलतापूर्वक मॉडल परीक्षण किया गया है। बार्ज का निर्माण भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के संगत नौसेना नियमों और विनियमों के अनुसार किया गया है। एमसीए बार्ज भारत सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं और एमएसएमई को प्रोत्साहन देने की भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं।

इनमें से सात एमसीए बार्ज पहले ही नौसेना में शामिल किए जा चुके हैं और ये भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमताओं को गति प्रदान कर रहे हैं, जिससे जेटी के किनारे और बाहरी बंदरगाहों पर भारतीय नौसेना के प्लेटफार्मों तक वस्तुओं/गोला-बारूद के परिवहन, चढ़ने और उतरने में सुविधा होगी।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान के वर्ष भर चलने वाले स्वर्ण जयंती समारोहों का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान…

36 मिनट ago

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री ने जापान समुद्री आत्मरक्षा बल के साथ द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास JIMEX 2026 में भाग लिया

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री ने 13-14 नवंबर 2026 को जापान के समुद्री आत्मरक्षा बल…

42 मिनट ago

भारत और स्वीडन ने निम्न-कार्बन औद्योगिक रूपांतरण को गति देने के लिए जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में LeadIT 3.0 का शुभारंभ किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज तुर्किये के अंताल्या में…

46 मिनट ago

भारत और मिस्र ने आपसी व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 15 से 16 नवंबर 2026 तक अरब…

49 मिनट ago

भारत की इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात वित्त वर्ष 2026-27 के अप्रैल–सितंबर के दौरान 44 प्रतिशत बढ़कर 31.97 बिलियन डॉलर पहुंचा

भारत की इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के निर्यात में वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल–सितंबर अवधि के दौरान…

52 मिनट ago