उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। भारतीय रेल के अनुसार, दिल्ली आने वाली लगभग 18 रेलगाडियां तीन घंटे से अधिक देरी से चल रही हैं। घने कोहरे के कारण आज 64 उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं।
इस बीच, नागर विमानन मंत्रालय ने यात्रियों को हवाई अड्डे पहुंचने से पहले उड़ान की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज जो है विजिबिलिटी 50 मीटर है। काफी लंबा टाइम रहा और दिल्ली–एनसीआर में घना कोहरा रहा। इंप्रूव हो रहा है और दिन के तापमान में काफी गिरावट हुआ। कल जैसे 18 डिग्री था 11:30 तक, दो जगह पर ठंड भी रिकॉर्ड हो सकता है और पंजाब, हरियाणा में भी जैसे अमृतसर है, चंडीगढ़ है काफी जगह में जीरो 50 मीटर रिकॉर्ड हुआ है। हालात कोहरा का जो उत्तर प्रदेश पूर्वी इलाका और बिहार में काफी इंप्रूवमेंट दिखाई दिया गया है और सब का अभी नजर है कि जो पश्चिम डिस्टरबेंस है वो आ रहा है 31 तारीख को।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…