दिल्ली और नोएडा में आज घने कोहरे से दृश्यता बाधित है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने कोहरे को देखते हुए अलर्ट और यात्रा परामर्श जारी किया है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी फ्लाइट की ताज़ा जानकारी के लिए सम्बंधित एयरलाइन से संपर्क करें। एयर इंडिया ने अपनी सेवाओं में संभावित रुकावट के बारे में चेतावनी जारी की है। स्पाइसजेट ने भी परामर्श में कहा है कि दिल्ली से जाने और आने वाली उड़ानें खराब दृश्यता के कारण बाधित हो सकती हैं। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता आज सुबह गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। आज सुबह 6 बजे राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 403 दर्ज किया गया।
इस बीच, मौसम विभाग ने इस महीने की 31 तारीख तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी), भारत सरकार ने 06.03.2026 को नई दिल्ली में…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…
इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…
भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…
नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…