भारत

डाक विभाग और भारतीय पैकेजिंग संस्थान ने डाक सेवाओं के लिए टिकाऊ पैकेजिंग समाधान विकसित और प्रोत्साहित करने हेतु एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

टिकाऊ पैकेजिंग कार्य प्रणालियों को बढ़ावा देने और डाक सेवाओं की दक्षता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग (डीओपी) के पार्सल निदेशालय ने आज वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन स्वायत्त निकाय, भारतीय पैकेजिंग संस्थान (आईआईपी) के साथ एक व्यापक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

समझौता ज्ञापन पर औपचारिक हस्ताक्षर डाक विभाग के आईपीओएस एवं एपीएमजी (बीडी और मार्केटिंग) डॉ. सुधीर जाखरे और भारतीय पैकेजिंग संस्थान, मुंबई के अतिरिक्त निदेशक डॉ. बाबू राव गुडुरी द्वारा मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, महाराष्ट्र सर्कल, मुंबई के कार्यालय में किए गए।

सहयोग के प्रमुख क्षेत्र:

यह साझेदारी विभिन्न क्षेत्रों में नवोन्मेषी और टिकाऊ पैकेजिंग समाधान विकसित करने पर केंद्रित है। इस समझौते के अंतर्गत, आईआईपी समग्र पैकेजिंग समाधान उपलब्ध कराएगा, जिनमें शामिल होंगे:

भारतीय डाक की पार्सल सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेषज्ञ पैकेजिंग समाधान उपलब्ध कराना; नालीदार बक्सों और कपड़े के आवरण जैसी मौजूदा सामग्रियों के टिकाऊ विकल्प विकसित करना; तरल पदार्थों एवं अन्य संवेदनशील वस्तुओं के लिए उड़ान-योग्य पैकेजिंग तैयार करना; तथा पर्यावरण-अनुकूल, लागत-प्रभावी, टिकाऊ, शॉकप्रूफ, हल्की, अनुकूलन योग्य व स्केलेबल सामग्रियों पर विशेष ध्यान केंद्रित करना।

वैश्विक मानकों के सापेक्ष डीओपी की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन और लॉजिस्टिक्स उद्योग मानकों का विश्लेषण।

टिकाऊ सामग्रियों के लिए रणनीतियों को रेखांकित करने वाला एक मूल्य निर्धारण दृष्टिकोण पत्र तैयार करना, जिसमें पारंपरिक विकल्पों की तुलना में लागत का मानकीकरण, आकार–आकृति–डिज़ाइन से संबंधित तकनीकी मानकों का निर्धारण, गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं का समावेश और अखिल भारतीय स्तर पर उपयोग हेतु मापनीयता की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी।

कर्मचारियों को टिकाऊ कार्य प्रणालियों के बारे में शिक्षित करने हेतु वीडियो और ग्राफिक्स सम्मिलित प्रशिक्षण सामग्री विकसित की जाएगी।

यह रणनीतिक साझेदारी पैकेजिंग तकनीक में आईआईपी की 58 वर्षों की विशेषज्ञता और डाक विभाग के 1.65 लाख से अधिक डाकघरों के व्यापक नेटवर्क को एकीकृत कर टिकाऊ पैकेजिंग नवाचार के लिए एक सशक्त ढांचा तैयार करती है। यह सहयोग डाक सेवाओं की सुरक्षा और संरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सरकार के पर्यावरणीय स्थिरता दृष्टिकोण को भी सशक्त बनाती है।

Editor

Recent Posts

रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (DSSC) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…

4 घंटे ago

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के नायक कर्नल सोनम वांगचुक (एमवीसी) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…

4 घंटे ago

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…

6 घंटे ago

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्‍प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…

6 घंटे ago

भारत और अमरीका ‘पैक्स सिलिका’ के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने और व्यापक आर्थिक तथा तकनीकी संबंधों को विस्तार देने पर सहमत हुए

भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…

6 घंटे ago