भारत

डाक विभाग ने प्रख्‍यात संत, समाज सुधारक और भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया

डाक विभाग ने प्रख्‍यात संत, समाज सुधारक और भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी करने की घोषणा की है। रायपुर में 25 मार्च, 2025 को आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय आवासन और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्यों और अखिल भारतीय तैलिक महासभा के सम्मानित सदस्यों की इस अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति रही।

भगवान कृष्ण की समर्पित अनुयायी माता कर्मा ने अटूट विश्वास, साहस और नि:स्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया था। अपनी गहरी भक्ति से प्रेरित होकर, उन्होंने भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेने के लिए यात्रा शुरू की। पवित्र शहर पुरी पहुंचने पर मंदिर के सेवकों ने उनसे पारंपरिक व्यंजन खिचड़ी बनाने का अनुरोध किया। उनकी खुशी के लिए भगवान कृष्ण ने उनकी भेंट स्वीकार की। माता कर्मा द्वारा शुरू की गई यह महान परंपरा जगन्नाथ मंदिर के अनुष्ठानों का एक स्थायी हिस्सा बन गई। डाक टिकट में माता कर्मा को भगवान कृष्ण को खिचड़ी भेंट करते हुए खूबसूरती से दर्शाया गया है, जिसकी पृष्ठभूमि में प्रतिष्ठित जगन्नाथ मंदिर को दर्शाया गया है।

माता कर्मा पर स्मारक डाक टिकट

सामाजिक सद्भाव, महिला सशक्तिकरण और धार्मिक भक्ति में माता कर्मा का योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनका जीवन हमें समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हुए अस्पृश्यता और रूढ़िवाद जैसी विभिन्न सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करता है। भारतीय डाक द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट उनके स्थायी प्रभाव को स्वीकार करता है और भावी पीढ़ियों के लिए उनकी विरासत को संरक्षित करता है।

डाक टिकट और अन्‍य डाक टिकट संबंधी वस्तुएं, जिनमें फर्स्ट डे कवर (एफडीसी) और सूचना विवरणिका शामिल हैं, अब पूरे भारत में फिलेटली ब्यूरो और www.epostoffice.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

6 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

7 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

7 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

7 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

7 घंटे ago