भारत

NCC के महानिदेशक ने उत्तराखंड में माउंट अबी गामिन के लिए 88वें एनसीसी कैडेट्स पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई

राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने 21 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली से माउंट अबी गामिन (उत्तराखंड) के लिए एनसीसी गर्ल्स एंड बॉयज पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई। देश भर के विभिन्न एनसीसी निदेशालयों से 34 कैडेट, छह अधिकारी और 20 स्थायी प्रशिक्षक कर्मचारियों वाली टीम इस चुनौतीपूर्ण अभियान में भाग लेगी। 1970 के बाद से यह एनसीसी कैडेट्स का 88वां पर्वतारोहण अभियान है।

गढ़वाल हिमालय में 7,355 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट अबी गामिन चोटी, 2025 में माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने के एनसीसी के आगामी मिशन के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी चरण के रूप में कार्य करती है। डीजी एनसीसी ने इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माउंट अबी गामिन अभियान केवल एक और साहसिक गतिविधि नहीं है, यह उन कैडेटों के लिए एक कदम है जो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने टीम को स्थिरता, साहस, दक्षता और अदम्य इच्छाशक्ति के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए भी प्रेरित किया।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल की समिति ने आज रेल मंत्रालय की लगभग 10,021 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की समिति ने आज…

55 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज इटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित…

2 घंटे ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के 14 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज रेल मंत्रालय…

2 घंटे ago

CAQM ने HSPCB द्वारा अपने निर्देशों का पालन न करने का संज्ञान लिया; समीक्षा बैठक में स्पष्टीकरण मांगा गया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा की अध्यक्षता में 8 सितंबर…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ बैठक की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात…

4 घंटे ago