इथोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट से उठते धुंए और राख का गुबार कल रात भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्यों राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों तथा पंजाब को पार कर गया है।
ज्वालामुखी के इस गुबार से दृश्यता में कमी आई है और इसके पूर्व की ओर बढ़ने से हवाई यातायात बाधित हुआ है। नागरिक विमानन महानिदेशालय ने कल विमान संचालन कंपनियों और हवाई अड्डों को इससे संबंधित दिशा–निर्देश जारी किए हैं।
इस बीच, अकासा एयर, इंडिगो और केएलएम विमानन कंपनियों ने कुछ उड़ानें रद्द कर दी हैं। इथोपिया में हेली गुब्बी ज्वालामुखी रविवार को लगभग दस हजार वर्षों में पहली बार फटा। इससे लाल सागर के पार ओमान और यमन की ओर विशाल राख का गुबार उठा और पूर्व की ओर बढ़ गया।
मौसम विभाग ने कहा है इससे दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर पर अधिक प्रभाव पड़ने की आशंका नहीं है क्योंकि बादल की ऊँचाई 10 किलोमीटर से अधिक है। ये गुबार पूर्व की ओर बढ़ रहा है इसलिए इससे भारत में ज्यादा प्रभाव पड़ने की आशंका कम है।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…