नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने दिवाला प्रक्रिया का सामना कर रही एयरलाइन गो फर्स्ट द्वारा पट्टे पर लिए गए सभी 54 विमानों का पंजीकरण खत्म कर दिया है। कुछ दिन पहले ही अदालत ने विमानों को किराये पर मुहैया कराने वाली कंपनियों को गो फर्स्ट से अपने विमान वापस लेने की मंजूरी दी थी। पिछले साल मई में गो फर्स्ट ने वित्तीय संकट में फंसने के बाद उड़ानों का परिचालन बंद कर दिया था और दिवाला प्रक्रिया में जाने की घोषणा की थी। इस समय उसके खिलाफ दिवाला प्रक्रिया चल रही है। एयरलाइन का परिचालन बंद होने के बाद विमान आपूर्तिकर्ता कंपनियों ने अपने विमानों को गो फर्स्ट से वापस लेने के लिए अदालत की शरण ली थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।…
मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव आज चक्रवाती…
ब्राजील में वामपंथी राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कड़े मुकाबले में दक्षिणपंथी सीनेटर…
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनिर्मित…