नागरिक उड्डयन महानिदेशालय -डी.जी.सी.ए. ने गुरुग्राम स्थित इंडिगो के कॉर्पोरेट कार्यालय में एक विशेष निगरानी दल का गठन किया है। डीजीसीए ने एक आदेश जारी कर इसकी घोषणा की। इसका उद्देश्य उड़ान में देरी होने और इसके रद्द होने की स्थिति में यात्रियों को होने वाली असुविधा को दूर करना है।
इस आठ सदस्यीय दल का नेतृत्व उप मुख्य उड़ान संचालन निरीक्षक कैप्टन विक्रम शर्मा कर रहे हैं। यह दल विमान की क्षमता, चालक दल की उपलब्धता, उपयोग के घंटे, अनियोजित अवकाश और अतिरिक्त चालक दल सहित प्रमुख परिचालन क्षेत्रों की निगरानी करेगा।
ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…
भारत ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत एमटी एल गाईया पर कल हुए हमले…
पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…
भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला में…
भारत ने महिला एशिया कप 2026 जीत लिया है। भारत ने कल फाइनल में श्रीलंका…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों के नेताओं का दिल्ली में हुए…