नागर विमानन महानिदेशालय ने इंडिगो एयरलाइंस को अपने शीतकालीन उड़ान परिचालन में दस प्रतिशत कमी करने का निर्देश दिया है। इस कटौती के लिए इंडिगो की उड़ान सेवाओं में व्यवधान और समस्या हल कर पाने में उसकी विफलता को कारण बताया गया है। नागर विमानन महानिदेशालय ने इंडिगो से आज शाम पांच बजे तक संशोधित उड़ान कार्यक्रम देने को भी कहा है।
नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि इंडिगो की हाल की संचालन संबंधी विफलताओं से पैदा व्यवधान अब तेज़ी से स्थिर हो रहा है। उन्होंने दोहराया कि सरकार मज़बूत नागर विमानन प्रणाली बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इंडिगो के मौजूदा संकट पर लोकसभा में राम मोहन नायडु ने बताया कि इंडिगो को पूरी तरह जवाबदेह ठहराया जा रहा है।
इंडिगो की हालिया परिचालन विफलताओं के कारण उत्पन्न व्यवधान अब तेज़ी से स्थिर हो रहा है। इंडिगो की रोज उड़ानों की संख्या में भारी गिरावट आई है और इसके बढ़ने की उम्मीद है। आज देश भर में अन्य सभी एयरलाइनें सुचारू रूप से चल रही हैं और हवाई अड्डों पर बिना किसी भीड़ या परेशानी के सामान्य स्थिति की सूचना मिल रही है। सामान वापसी और यात्री सहायता उपायों पर मंत्रालय निरंतर निगरानी रख रहा है और साथ ही जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
जैव विविधता को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास में पारिस्थितिक स्थिरता को एकीकृत करने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 (01.04.2026 से 30.09.2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने कलाई-II जलविद्युत परियोजना…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अरुणाचल प्रदेश के…