भारत

DGMO ने सुरक्षा और सीमा प्रबंधन की समीक्षा के लिए मणिपुर का दौरा किया

भारतीय सेना के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने भारत-म्यांमार सीमा (आईएमबी) पर स्थिति की व्यापक समीक्षा करने और राज्य में मौजूदा बॉर्डर इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर के विकास की स्थिति की जानकारी हासिल करने के लिए 24 और 25 फरवरी, 2025 को मणिपुर का दौरा किया।

अपनी यात्रा के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, राज्य सुरक्षा सलाहकार, मणिपुर के मुख्य सचिव और मणिपुर के पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की। डीजीएमओ ने भारतीय सेना की संचालन संबंधी तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया, भारत-म्यांमार सीमा (आईएमबी) पर सुरक्षा स्थिति और सीमांत क्षेत्रों सहित राज्य में मौजूदा सुरक्षा संबंधी क्रियाकलापों का आकलन किया। उन्होंने प्रमुख हितधारकों के साथ बातचीत के दौरान ‘सरकार के समग्र दृष्टिकोण’ पर भी जोर दिया। यह विचार-विमर्श राज्य में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को सामान्य बनाने, विशेष रूप से सीमा प्रबंधन को बढ़ाने और आईएमबी पर सुरक्षा संबंधी इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर को मजबूत करने की आवश्यकता पर केंद्रित था।

लेफ्टिनेंट जनरल घई की यात्रा ने मणिपुर में स्थिरता और लोगों के कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रणनीतिक पहलों को लागू करने के लिए सैन्य और राज्य के अधिकारियों के बीच सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर बल दिया।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

15 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

15 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

15 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

15 घंटे ago