भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों के बीच बातचीत आज शाम होने की उम्मीद है। पहले यह बातचीत दोपहर 12 बजे के आसपास होनी थी।
इससे पहले, कल शाम नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में भारत के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि शनिवार दोपहर पाकिस्तान के डीजीएमओ ने फोन पर बातचीत में संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा था, जिसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों की ओर से सीमा पार से गोलीबारी और हवाई घुसपैठ बंद हो गई।
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा अगर फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ तो इसका जवाब सख्ती से और दंडात्मक तरीके से दिया जाएगा।
डीजीएमओ ने जोर देकर कहा कि सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान की ओर से किसी भी उल्लंघन के मामले में जवाबी कार्रवाई के लिए सेना कमांडरों को पूर्ण अधिकार दिए हैं।
डीजीएमओ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए।
एयर ऑपरेशन के महानिदेशक एयर मार्शल ए. के. भारती ने कहा कि दुश्मन के विमानों को सीमा के अंदर प्रवेश करने से रोका गया और कुछ विमानों को निश्चित रूप से मार गिराया गया।
नौसेना संचालन महानिदेशक वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद ने कहा कि नौसेना उत्तरी अरब सागर में निर्णायक स्थिति में है और समुद्र तथा जमीन पर कराची सहित चुनिंदा लक्ष्यों पर हमला करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना की तैनाती के कारण पाकिस्तानी नौसेना और वायुसेना की इकाइयां रक्षात्मक मुद्रा में रहने के लिए मजबूर हैं।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…