भारत

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने वायरस और एक्यूट इन्सेफलाइटिस सिंड्रोम मामलों की समीक्षा की

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक अतुल गोयल ने गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश में चांदीपुरा वायरस और एक्यूट इन्सेफलाइटिस सिंड्रोम मामलों की समीक्षा की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश भर में एक्यूट इन्सेफलाइटिस सिंड्रोम के बहुत कम मामले संक्रामक-तत्‍वों के कारण हुए हैं। यह संक्रमण वायरस, बैक्टीरिया, फंगस और पैरासाइट से फैलता है।

बैठक के दौरान, विशेषज्ञों ने गुजरात में संक्रमण से जुड़े मामलों के व्यापक अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद तथा पशुपालन और डेयरी विभाग का केंद्रीय दल, जांच में सहायता करेगा।

चांदीपुरा वायरस के मामले देश के पश्चिमी, मध्यवर्ती और दक्षिणी हिस्सों में विशेषकर मानसून के दौरान सामने आते हैं।

इस वर्ष जून से गुजरात में 15 साल से कम उम्र के बच्चों में इस सिंड्रोम के 75 मामले सामने आए हैं। दो मामले राजस्थान में और एक मामला मध्य प्रदेश में पाया गया है। इस संक्रमण से 28 लोगों की मौत हुई है।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

15 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

15 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

15 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

21 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

21 घंटे ago