स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक अतुल गोयल ने गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश में चांदीपुरा वायरस और एक्यूट इन्सेफलाइटिस सिंड्रोम मामलों की समीक्षा की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश भर में एक्यूट इन्सेफलाइटिस सिंड्रोम के बहुत कम मामले संक्रामक-तत्वों के कारण हुए हैं। यह संक्रमण वायरस, बैक्टीरिया, फंगस और पैरासाइट से फैलता है।
बैठक के दौरान, विशेषज्ञों ने गुजरात में संक्रमण से जुड़े मामलों के व्यापक अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद तथा पशुपालन और डेयरी विभाग का केंद्रीय दल, जांच में सहायता करेगा।
चांदीपुरा वायरस के मामले देश के पश्चिमी, मध्यवर्ती और दक्षिणी हिस्सों में विशेषकर मानसून के दौरान सामने आते हैं।
इस वर्ष जून से गुजरात में 15 साल से कम उम्र के बच्चों में इस सिंड्रोम के 75 मामले सामने आए हैं। दो मामले राजस्थान में और एक मामला मध्य प्रदेश में पाया गया है। इस संक्रमण से 28 लोगों की मौत हुई है।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…
अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…
रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…