घरेलू शेयर बाजार के सूचकांक बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज करीब एक प्रतिशत के लाभ के साथ बंद हुए। चीनी शेयरों की तुलना में उच्च मूल्य निर्धारण की वजह से विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारत में खरीद जारी रखी। इसके बावजूद भारतीय बाजार में यह तेजी देखी गई।
बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक छह सौ 92 अंक यानी कि शून्य दशमलव नौ-तीन प्रतिशत की बढत के साथ 75 हजार 75 अंक पर जाकर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी दो सौ एक अंक यानी कि शून्य दशमलव आठ-नौ प्रतिशत ऊपर चढकर 22 हजार आठ सौ 21 पर पहुंच गया।
इस बीच, मंगलवार की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की रिकवरी का श्रेय चुनाव के बाद के समीकरणों को दिया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी कर रहा है।
बीएसई के विस्तृत बाजार में आज मिडकैप में दो दशमलव दो-आठ प्रतिशत की बढत देखी गई जबकि स्मॉल कैप सूचकांक में तीन दशमलव शून्य-छह प्रतिशत का लाभ दर्ज हुआ।
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित रक्षा सम्मेलन में कहा कि ऑपरेशन…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा आंध्र…
सर्वोच्च न्यायालय ने व्यवस्था दी है कि हिंदू धर्म से इस्लाम या अन्य गैर-हिंदू धर्मों…