भारत

डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को अपने सर्वोच्‍च राष्‍ट्रीय सम्‍मान से अलंकृत करने की घोषणा की

डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को अपने सर्वोच्‍च राष्‍ट्रीय सम्‍मान से अलंकृत करने की घोषणा की है। कोविड महामारी के दौरान डोमिनिका को राहत उपलब्‍ध कराने और दोनों देशों की साझेदारी मजबूत करने में योगदान के लिए प्रधानमंत्री मोदी को डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्‍मानित करने का निर्णय लिया गया है।

डोमिनिका की राष्ट्रपति सिलवेनी बर्टन गयाना में इस महीने की 19 से 21 तारीख तक आयोजित होने वाले कैरिबियाई समुदाय और साझा बाज़ार शिखर सम्‍मेलन में यह सम्मान प्रदान करेंगी। डोमिनिका के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार भारत ने कोविड महामारी के दौरान डोमिनिका को एस्‍ट्राज़ेनेका कोविड वैक्‍सीन की 70 हजार डोज़ की आपूर्ति की थी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत ने स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल, शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी में डोमिनिका की सहायता की है। डोमिनिका में जलवायु समायोजी भवन निर्माण और सतत विकास को बढ़ावा देने में भी प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका महत्‍वपूर्ण रही है। डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्‍ट स्‍केरिट ने कहा कि यह सम्‍मान डोमिनिका के साथ प्रधानमंत्री मोदी की एकजुटता के प्रति कृतज्ञता की अभिव्‍यक्ति है और यह सम्‍मान प्रदान करना डोमिनिका के लिए गौरव की बात है।

इस सम्‍मान की स्‍वीकृति में प्रधानमंत्री मोदी ने जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक संघर्ष की वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहयोग पर बल दिया। उन्‍होंने डोमिनिका और कैरिबियाई लोगों के लिए काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

10 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

11 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

11 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

13 घंटे ago